फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man who got into debt due to online game committed suicide by hanging himself

Kanpur News: ऑनलाइन गेम में कर्जदार बने युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 27 Aug 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
A young man who got into debt due to online game committed suicide by hanging himself
कानपुर। ऑनलाइन गेम खेलने की लत में हजारों रुपये के कर्जदार बने आटा चक्की संचालक श्याम गुप्ता (45) ने मंगलवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बर्रा सात निवासी श्याम गुप्ता (45) घर में आटा चक्की चलाते थे। परिवार में पिता सीताराम, पत्नी अनीता और बेटी रिद्धी है। पिता सीताराम ने बताया कि बेटा श्याम मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था। वह दिनभर ऑनलाइन गेम खेलता रहता था। गेम के चक्कर में वह हजारों रुपये गवां चुका था। बिजली के बिल के 90 हजार रुपये भी बकाया हैं। ऑनलाइन गेम में वह सारी कमाई को गंवा देता था। मंगलवार शाम बहू अनीता हरितालिका तीज की पूजा का सामान लेने बाजार गई थी। वह चक्की पर और पौत्री रिद्दी ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थी। बेटे ने मौका देखकर बेडशीट की मदद से फंदा बना पंखे के कुंडे से लटकर जान दे दी। नौकरानी घर आई तो उसे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग जमा हो गए। उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि युवक ऑनलाइन गेम के चक्कर में काफी रुपये गवां चुका है। करीब 90 हजार रुपये बिजली के बिल बाकी हो गया है। इसके चलते तनाव में होकर जान देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed