फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   a young man was standing in front of the train with Baby in his lap in Unnao

उन्नाव में बच्चे के इलाज का टोना-टोटका: दुधमुहे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने खड़ा रहा युवक, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Aug 2022 12:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास पनप रहा है। लोग बीमारियों का उपचार टोटके से करते हैं। ऐसी ही एक मामला गंजमुरादाबाद में सामने आया है। यहां एक आदमी दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने खड़ा हो गया। साथ ही, हॉर्न बजाने की बात कहता रहा। उसने बीमार बच्चे को ठीक कराने के लिए यह हरकत की।

विज्ञापन
a young man was standing in front of the train with Baby in his lap in Unnao
बच्चे के साथ ट्रेन के आगे खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में टिटनेस रोग से मुक्ति का टोटका करने के चक्कर में दुधमुंहे बच्चे को लेकर एक युवक कानपुर-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के आगे खड़ा हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। इसदौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन हाल्ट स्टेशन पर रुकी रही। काफी समझाने के बाद युवक को रेल ट्रैक से दूर किया गया।

विज्ञापन

कानपुर से बालामऊ जा रही बालामऊ-कानपुर पैसेंजर सुबह 9:40 बजे नगर के रेलवे हॉल्ट पर रुकी। जैसे ही ट्रेन चलने को हुई तभी एक युवक अपना दुधमुंहा बच्चा गोद में लेकर ट्रैक पर खड़ा हो गया। चालक तथा अन्य लोगों ने युवक को ट्रैक से हटने की चेतावनी दी। उसने बताया कि उसके बेटे को टिटनेस है।
विज्ञापन

उसको लोगों ने बताया है कि यह बीमारी ट्रेन की तेज आवाज से दूर हो जाएगी। चालक ने कई बार हार्न बजाया और उसे समझाकर ट्रैक से दूर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि टिटनेस को गांवों में जमोगा बोलते थे। युवक ने किसी भ्रांति के चलते ऐसा किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed