{"_id":"67b6f49edf07313c540adddf","slug":"a-young-man-was-injured-by-airgun-pellets-he-had-come-to-visit-the-temple-police-took-one-person-into-custody-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: एयरगन के छर्रे से घायल हुआ युवक, मंदिर दर्शन करने आया था, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: एयरगन के छर्रे से घायल हुआ युवक, मंदिर दर्शन करने आया था, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
Thu, 20 Feb 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:54 PM IST
सार
Farrukhabad News: पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की, तो एक युवक एयर गन से फायर करते मिला। पुलिस ने मंदिर से एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में श्री शीतला माता मंदिर भरतपुर में दर्शन करने आया युवक एयरगन के छर्रे से घायल हो गया। गोली से युवक के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में एयरगन से गोली चलना सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के यहां उनके रिश्तेदार नितेश कुमार निवासी जमला पुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी आए थे। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह पत्नी शिखा के साथ बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। इसी दौरान उनके चेहरे पर गाल में एक गोली जाकर धंस गई, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह और एसपी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की, तो एक युवक एयर गन से फायर करते मिला। पुलिस ने मंदिर से एयरगन बरामद कर युवक को हिरासत में ले लिया। कादरीगेट थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि एयर गन के छर्रे से युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन