फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was found lying unconscious on the roadside under suspicious circumstances.

Kanpur News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला युवक

Sun, 21 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A young man was found lying unconscious on the roadside under suspicious circumstances.
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बा के सिंहपुर मुहल्ले में शनिवार सुबह एक युवक संदिग्ध हालात में सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड से जालौन स्थित घर पर जानकारी दी। वहीं उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




सुबह के समय वार्ड के सभासद हरीराम ने युवक को अचेत पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर पहले उपचार के लिए सीएचसी झींझक पहुंचाया। यहां पर उसके कपड़ो की तलाशी ली गई। इसमें एक आधार कार्ड मिला, जिसमें नया रामनगर जालौन निवासी अरविंद (42) पुत्र राजाराम नाम लिखा है। वहीं उसके पते पर पुलिस ने जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर युवक झींझक कैसे पहुंचा, इसको लेकर जानकारी जुटाई गई। सीएचसी से डाॅ. शिरोमणि सिंह ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर ने ठंड लगने से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है। चौकी प्रभारी झींझक सुधीर भारद्वाज ने बताया कि परिजन को जानकारी दी गई है। परिवार के लोगों के आने व युवक के होश में होने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed