{"_id":"663d0ea2506465e14b04a012","slug":"a-young-man-was-caught-storing-illegal-petroleum-his-partner-absconded-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112320-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध पेट्रोलियम भंडारण करते एक युवक को पकड़ा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध पेट्रोलियम भंडारण करते एक युवक को पकड़ा, साथी फरार
Thu, 09 May 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक के साथ मुरीदपुर में छापा मारकर अवैध पेट्रोलियम का भंडारण करते एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने पेट्रोलियम को सीज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
पूर्ति निरीक्षक व एसआई रजनीश कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार दोपहर को मुरीदपुर स्थित महेंद्रा सर्विस सेंटर के पीछे एक नलकूप पर छापा मारा। यहां टीम को ड्रमों में दो युवक पेट्रोल भरते मिले। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। इसमें से एक युवक को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। साथ ही नलकूप के कमरे से 335 लीटर अवैध पेट्रोल, दो बाल्टी समेत अन्य सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नयन सिंह उर्फ निहाल निवासी मुरीदपुर बताया। उसने बताया कि वह टैंकरों की सफाई व बेल्डिंग का कार्य करता है। हाईवे से 50 मीटर दूर नलकूप पर टैंकरों में पानी भरा जाता है। इस दौरान यहां आने वाले ड्राइवरों से प्रति लीटर मूल्य से पांच रुपये कम दाम में 10 से 30 लीटर तक डीजल व पेट्रोल खरीद लेता था। उस पेट्रोल व डीजल का प्रयोग खेती व अन्य कार्यों में करता है। आरोपी ने पुलिस को भागे हुए साथी का नाम बदलापुर निवासी शेखू बताया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।