फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man was arrested with a pistol; the video went viral.

Kanpur News: तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो

Sun, 05 Apr 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man was arrested with a pistol; the video went viral.
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगसियापुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक का तमंचे संग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार को एसआई आनंदवीर सोलंकी टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र के गश्त कर रहे थे। नगर के बाढ़ापुर मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संगसियापुर निवासी राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांव के लोगों के बीच अपना दबदबा बनाने के लिए तमंचा खरीदा था। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में पता चला कि वायरल वीडियो करीब 10 माह पुराना है। इसका संगसियापुर में दो पक्षों में बीच हुए विवाद से लेना-देना नहीं था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed