फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man, upset over his wife's departure to her parents' home, hanged himself to death.

Kanpur News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 18 Sep 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man, upset over his wife's departure to her parents' home, hanged himself to death.
इटावा। पुराना शहर स्थित अबूधावी निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के कारण फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि युवक शराब का लती था और साेमवार रात पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



छोटे भाई विजय ने बताया की भाई अजय की पत्नी कंचन से सोमवार को विवाद हो गया था। भाभी के परिजन भाभी को बच्चों के साथ मायके ले गए थे। अजय मानसिक तनाव में रहने लगा था। बुधवार सुबह मां रजनी देवी ने कमरे में अजय का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ देखा। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। अजय सोनी निवासी पुराना शहर के एक निजी क्लिनिक पर कंपाउंडर का काम करता था। छोटे भाई ने बताया कि भाई के ऊपर काफी कर्जा हो गया था। जिससे वह शराब का लती हो गया था। इसके चलते ही अजय का पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी बच्चों को लेकर चली गई। पुराना शहर चौकी प्रभारी काशिफ हनीफ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है। युवक शराब का लती था और पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में था। मंगलवार रात भी उसने शराब पी थी और उल्टियां हुई थीं। बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed