फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   a young man stabbed a woman in a dispute over a transaction of one thousand rupees in Kannauj

Kannauj: पड़ोसी ने महिला को घोपा चाकू, एक हजार रुपये के लेनदेन पर हुआ विवाद, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Thu, 01 Sep 2022 10:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

कन्नौज में एक महिला को युवक ने एक हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में पीठ पर चाकू घोंप दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चिकित्सकों ने पीठ के धंसे चाकू के साथ कानपुर रेफर कर दिया।
 

विज्ञापन
a young man stabbed a woman in a dispute over a transaction of one thousand rupees in Kannauj
घायल महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक ने महिला के पीठ में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने पीठ में धंसे चाकू के साथ कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश शुरू की है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अजयपाल निवासी गीता देवी (26) पत्नी नन्हें का गुरुवार शाम एक हजार रुपयों के लेनदेन को लेकर अहमदीटोला में रहने वाले युवक से विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद युवक ने गीता देवी की पीठ में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल गीता देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गीता की पीठ में चाकू धंसा होने के साथ कानपुर रेफर कर दिया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि चाकू निकालने में घायल की जान जा सकती है। इससे उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के आक्रमक होने पर धंसा चाकू छोड़कर भागा आरोपी
आरोपी ने जैसे ही गीता देवी की पीठ में चाकू से हमला किया। इस दौरान गीता देवी की बहन आरती हमलावर पर टूट गई। इससे वह धंसा चाकू छोड़कर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed