फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man raped a teenager entered her house and did misdeeds threatened to kill her police arrested him

Kannauj: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, घर में घुसकर किया कुकृत्य…जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने दबोचा

Mon, 30 Dec 2024 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Dec 2024 04:37 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
A young man raped a teenager entered her house and did misdeeds threatened to kill her police arrested him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ इलाके के एक गांव में रहने वाला युवक किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता परिजनों के साथ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने पिछले कई सालों से पढ़ाई बंद कर दी है। वह परिजनों के साथ घर पर ही रहती है। शुक्रवार को किशोरी के परिजन किसी काम को लेकर बाहर गए थे। तभी किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही साहिबे आलम घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

आरोपी युवक साहिबे आलम को हिरासत में लिया
युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक साहिबे आलम को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed