{"_id":"688536329168a7e8c0032bfd","slug":"a-young-man-missing-for-two-days-died-due-to-deteriorating-condition-kanpur-news-c-220-1-akb1006-129641-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन से लापता युवक की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन से लापता युवक की हालत बिगड़ने से मौत
Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के पुलंदर निवासी युवक की गिरसी के पास हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
पुलंदर निवासी राज ने बताया कि पिता मनोज (45) और मां सावित्री के बीच अनबन थी। मां झगड़ कर तीनों बहनों को साथ लेकर 25 दिन पूर्व मामा के यहां रूरा चली गई थीं। वह पिता के साथ ही रह रहा था। बताया कि दो दिन पूर्व पिता घर से किसी काम से जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस पर वह तलाश कर रहा था। शनिवार की शाम किसी के फोन से गिरसी के पास हालत बिगड़ने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंच पिता को इलाज के लिए अस्पताल ला रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।