{"_id":"68d30b93d154c72df7083628","slug":"a-young-man-lost-his-life-in-his-sixth-suicide-attempt-kanpur-news-c-362-1-ka11011-131869-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आत्महत्या की छठवीं कोशिश में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आत्महत्या की छठवीं कोशिश में गई युवक की जान
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार में सोमवार देर शाम नशेबाजी में युवक ने फंदा लगा लिया। साड़ी का फंदा टूटने से वह फर्श पर सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पहले भी पांच बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
क्षेत्र में रहने वाला हिमांशु साहू (27) मजदूरी करता था। बड़े भाई रामसेवक ने पुलिस को बताया कि हिमांशु अधिक शराब पीता था। उसका अक्सर परिजनों व अन्य लोगों से झगड़ा होता था। उन्हें व मझले भाई अभिषेक को पीटकर घर से भगा दिया तो वह लोग किराये पर अलग रहने लगे।
हिमांशु मां कुसुमा के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद मां छत पर सोने चली गई। इसी बीच उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वह प्रथम तल पर बने हिमांशु के कमरे में पहुंची तो उसे जमीन पर पड़ा पाया। सिर व चेहरे से खून बह रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
रामसेवक ने बताया कि पिछले सप्ताह हिमांशु ने मां को पीटा था तो शिकायत पर अर्रा पुलिस उसे थाने ले गई थी। हवालात में डालने पर उसने फंदा लगाकर जान देने की धमकी दी, जिस पर उसे छोड़ दिया गया था। वह पूर्व में भी हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि युवक ने सुसाइड किया है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।