{"_id":"695c2749fd37ea3a500c39f3","slug":"a-young-man-living-in-a-consensual-relationship-died-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-362-1-ka11011-138858-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में रहने वाले बांदा के थाना पैलानी के अमलौर खपटिया निवासी छुट्टन प्रसाद सविता (35) की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक पत्नी की मौत के बाद बिना शादी किए एक युवती के साथ काफी समय से सहमति संबंध में रह रहा था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छुट्टन के बहनोई गणेश और बड़े भाई अभिलाष ने पुलिस को बताया कि छुट्टन शहर में रहकर हलवाई का काम करता था। उसकी पत्नी पूनम की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बच्चे प्रिया और अभय ननिहाल जवाहरनगर में रहते हैं। बताया कि हलवाई का काम करने के दौरान साथ काम करने वाली एक युवती के साथ वह बिना शादी किए रहने लगा। इस कारण वह लोग छह माह से उससे कम मतलब रख रहे थे।
रविवार रात उसी युवती ने उन्हें गांव में फोन कर छुट्टन की तबीयत बिगड़ने से मौत की जानकारी दी। परिजनों ने युवती पर छुट्टन के साथ कुछ अप्रिय करने का आरोप लगाया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)