फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man died when his speeding car collided with a container.

Kanpur News: तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी युवक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man died when his speeding car collided with a container.
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारा जोड़(लोक निर्माण ऑफिस) के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार शाम छह बजे के करीब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे प्रखर निरंकारी (30) पुत्र राजेंद्र कुमार उर्फ पारस कटियार निवासी- 125/96 न्यू एलआईजी बर्रा-सात कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कंटेनर में कार फंस जाने से पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाल मेडिकल काॅलेज अकबरपुर पहुंचाया। यहां लाने पर डॉ. निशांत पाठक ने प्रकर को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कांग्रेस नेता नरेश कटियार भी पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत पर मां शशि कटियार, पत्नी हिमांशी का रोकर बुरा हाल रहा। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रखर किसी काम से पुखरायां आया था। यहां से वह वापस घर लौट रहा था। रात में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed