फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man died after consuming poisonous substance

Kanpur News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Wed, 07 May 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 07 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A young man died after consuming poisonous substance
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के थानापुरवा निवासी युवक ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थानापुरवा निवासी मनीष (25) पुत्र भगवानदीन की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें सोमवार शाम को सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टर सौरभ शाक्य ने गंभीर हालत के चलते हैलट रेफर कर दिया। मनीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन उसकी जहर खाने की कोई वजह नहीं बता पाए। अनहोनी से मां निर्मला, भाई प्रदीप व भूरा रो-रोकर बेहाल है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने मौत की कोई सूचना नहीं दी है। जानकारी करके मौत का कारण पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed