{"_id":"6a29c7302899bd62e105f050","slug":"a-young-man-crossing-the-highway-died-after-being-hit-by-a-vehicle-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-144011-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे युवक की मौत
Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां पड़ाव के पास मंगलवार रात पैदल सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रनियां के शर्मा मोहल्ला निवासी आशुतोष शर्मा (25) पुत्र विनोद उर्फ लल्ला शर्मा मंगलवार शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। देर रात करीब 11 बजे वह रनियां पड़ाव के पास एक होटल के सामने हाईवे पार कर वापस घर जाने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते निकल गया। हादसा देख आस-पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और रनियां पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आशुतोष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे पिता लल्ला ने बताया कि आशुतोष की मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। वह रेडीमेड कपड़े की दुकान लगाकर गुजर बसर करते हैं। आशुतोष उनकी इकलौती संतान था। बेटे की मौत से पिता बेसुध रहे। वहीं पड़ोसी व सगे संबंधी उन्हें ढांढस बंधाते रहे। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।