{"_id":"68659446db6af455b4010d6f","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-a-quarrel-with-his-girlfriend-over-the-phone-kanpur-news-c-362-1-ka11011-126500-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रेमिका से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने जान दी
विज्ञापन
कानपुर। जूही में दुबई से लौटे युवक ने मंगलवार शाम प्रेमिका से फोन पर हुई कहासुनी के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
छोटी जूही धोबियाना निवासी राकेश का बेटा राहुल कनौजिया (29) कई सालों से दुबई स्थित होटल की लाउंड्री में काम करता था। पिता के अनुसार 12 जून को वह घर लौटा था। बताया कि कुछ समय से बेटा एक युवती से बातचीत करता था।
मंगलवार शाम करीब छह बजे उसी युवती से फोन पर कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बेटा फोन पटककर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक राहुल कमरे से बाहर नहीं आया तो छोटा बेटा मोहित देखने गया।
विज्ञापन
कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटक रहा था। जूही इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच की जा रही है।