{"_id":"68fd2512aa27793adc0b7ef0","slug":"a-young-man-caught-a-transformer-jumper-and-died-of-electric-shock-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-133280-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक ने ट्रांसफार्मर का जंपर पकड़े, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक ने ट्रांसफार्मर का जंपर पकड़े, करंट से मौत
Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के पालीवाल गली के सामने रूरा-डेरापुर मार्ग पर रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर के जंपर को शनिवार दोपहर दो बजे की करीब एक युवक ने पकड़ लिया। करंट लगने से युवक जलने लगा। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने उसे अलग कर अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे से ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से करीब दो घंटे कस्बे की बिजली गुल रही।
जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि अहिरन गढ़ेवा निवासी अजमेर सिंह (40) नशे की हालत में ट्रांसफार्मर के पास घूम रहा था। पास मौजूद लोगों ने बताया कि देखते ही देखते युवक ट्रांसफार्मर की घेराबंदी के लिए लगे सुरक्षा तार से नीचे से अंदर घुस गया और उसने जाकर जंपर पकड़ लिए। तेजी से फाल्ट होने की आवाज आई और युवक बाहर आ गिरा।
राहगीरों व आस-पास के दुकानदारों ने युवक को एंबुलेंस से रूरा सामुदायिक केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया की घटना की जानकारी परिवार के लोगों की दी गई है। घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।