फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A young man brandished a pistol during a dance at a wedding ceremony and was arrested.

Kanpur News: शादी समारोह में डांस के दौरान युवक ने लहराया तमंचा, गिरफ्तार

Mon, 09 Feb 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man brandished a pistol during a dance at a wedding ceremony and was arrested.
राजपुर। थाना क्षेत्र के पिचौरा में शादी समारोह के दौरान डांस कर रहे युवक के तमंचा लहराने का वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पिचौरा गांव में एक युवक शादी में तमंचा लहराते हुए एक युवक का डीजे पर डांस करते हुए वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि पिचौरा गांव के एक युवक की शुक्रवार को अकबरपुर थाना क्षेत्र में बरात गई थी। शनिवार को बरात के वापस लौटने पर व वधू आगमन के दौरान एक युवक ने तमंचा लहराते हुए अपने साथियों संग डांस किया। वीडियो में कुछ लोग युवक को तमंचा रखने के लिए कहते भी दिखते हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। राजपुर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शादी समारोह में डांस के दौरान तमंचा लहराने वाले युवक को दमनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जनपद दतिया के तैतना निवासी विकास यादव के रूप में हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसको जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
मारपीट के मामले में 12 पर प्राथमिकी



राजपुर। थाना क्षेत्र के पिचौरा में शादी समारोह में तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। वहीं गांव के ही एक युवक ने बरातियों सहित 12 लोगों पर रास्ता रोक कर मारपीट करने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।



पिचौरा निवासी अजब सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम छह बजे के करीब वह अपने दोस्त अनूप को उसके घर छोड़ने के लिए खरका गया था। शाम को वापस लौटने के दौरान घर के सामने शादी में डांस कर रहे गांव के मनीष, दिनेश उर्फ छोटू, मनीष के रिश्तेदार मध्य प्रदेश के दतिया के तैतना निवासी रिंकू व विकास, विशाल,अजीत, विजय, सज्जन के अलावा चार अन्य लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।




शोर सुन पहुंचे परिजन ने उसे आरोपियों से बचाकर राजपुर पीएचसी में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed