फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A worker hanged himself in a family dispute in Unnao

Worker Committed Suicide: श्रमिक ने फंदे से लटककर दी जान, पारिवारिक कलह में घर से 50 मीटर दूर लगाई फांसी

Sun, 25 Sep 2022 08:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 08:29 PM IST
सार

बीघापुर थाना क्षेत्र में एक श्रमिक ने पत्नी से विवाद के बाद घर से निकलकर 50 मीटर दूर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
A worker hanged himself in a family dispute in Unnao
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर क्षेत्र के गयाबक्सखेड़ा गांव में पारिवारिक कलह के चलते श्रमिक ने घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। शौच के लिए गए लोगों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गयाबक्सखेड़ा निवासी श्याम लोधी (25) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे बेटी स्वाती को बाजार लेकर गए थे। रात करीब आठ बजे वापस आने पर पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद होने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर घर में रुकने के बाद बिना बताए कहीं चले गए। घर से 50 मीटर दूर लालकुआ-ऊंचगांव मार्ग पर पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रात में घर न आने पर परिजनों ने तलाश की तो शव लटका देखा। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का दो साल का बेटा कार्तिक भी है। पिता राजकिशोर दिव्यांग हैं। बेटे की मौत से मां केशकली और अन्य परिजन बेहाल हैं। बारासगवर एसओ राजपाल ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसने जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed