फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman returning home with her husband was robbed and seriously injured after falling

Kanpur News: पति संग घर लौट रही महिला से लूट, गिरने से गंभीर घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home with her husband was robbed and seriously injured after falling
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर उमरन ओवरब्रिज के पास शनिवार रात पति संग लौट रही महिला से पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपटटा मारकर बाला लूट लिया। धक्का लगने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पति उसे संभालने लगा इसी दौरान बदमाश फरार हो गया। गंभीर घायल महिला का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रूरा थाना के सरगांव बुजुर्ग निवासी हिमांशु द्विवेदी रनियां की एक फैक्टरी में काम करते हैं। हिमांशु ने बताया कि ससुराली कानपुर में नमक फैक्टरी के पास मकान बनाकर रहते हैं। 15 दिन पहले पत्नी रक्षा मायके गई थी। शनिवार रात को वह बाइक से ससुराल पहुंचा। वहां से पत्नी संग घर लौट रहा था। हाईवे पर रनियां के उमरन ओवरब्रिज के पास रात करीब पौने 10 बजे पीछे से आए बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर पत्नी के कान से बाला छीन लिया।
विज्ञापन

धक्का लगने से पत्नी बाइक से सड़क पर गिर गई। इससे सिर में उसे चोट आ गई। सड़क पर रोशनी न होने से वह बदमाश का चेहरा नहीं देख पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस आ गई। इसपर घायल पत्नी को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे कानपुर भेजा गया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में पत्नी की हालत नाजुक बनी है। रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बुधवार को भी बाइक सवार कर चुके हैं लूट
जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा नहीं कर पाते हैं। इससे पहले बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला देते हैं। बुधवार सुबह लहरापुर बंबी मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ के नीचे बैठीं सरगांव निवासी मुन्नी देवी से बाइक सवारों ने बाला लूट लिए थे। छीनाझपटी में उनके कान फट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed