फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A woman from Shravasti was gang-raped, two people including an auto driver arrested

Kanpur: श्रावस्ती की महिला से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, मदद का झांसा देकर ले गया घर, ऑटो चालक समेत दो गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2024 03:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

Kanpur News: झकरकटी बस स्टैंड पर मदद की गुहार लगा रही महिला को झांसा देकर ऑटो चालक घर ले गया था। उसके बाद अपने साथी संग मिलकर सामुहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A woman from Shravasti was gang-raped, two people including an auto driver arrested
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर बजरिया पुलिस ने श्रावस्ती की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में ऑटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक ने मदद का झांसा देकर परेशान महिला को पहले बातों में उलझाकर अपने घर ले गया।

विज्ञापन

फिर वहां उसे बंधक बनाकर अपने साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पकड़े गए ऑटो चालक बजरिया के खटिकाना निवासी मंगूलाल और अफीमकोठी निवासी चुन्नू लाल वर्मा को जेल भेज दिया है। बता दें, श्रावस्ती निवासी महिला शनिवार को रोडवेज बस से कानपुर आई थी।
विज्ञापन

रास्ते में उसका किसी ने पर्स गायब कर दिया था। परेशान महिला झकरकटी बस स्टैंड के पास मदद की गुहार लगा रही थी। उसी दौरान खटिकाना निवासी चालक मंगूलाल हमदर्दी जताते हुए मदद का झांसा देकर महिला को अपने घर लाया, जहां देर रात उसने चून्नू लाल वर्मा को भी बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की
दोनों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची पीड़िता की सुनवाई न होने पर उसने रविवार को डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की, जिसके बाद बजरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

महिला का मेडिकल परीक्षा कराया गया
डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही महिला का मेडिकल करने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए गए हैं।

इंस्पेक्टर की जांच के आदेश
दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत को नजरंदाज कर उसे थाने से टरकाने पर डीसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसीपी मामले की जांच करेंगे और अगर आरोप सही पाए गए तो इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस कर्मियों पर गाज भी गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed