फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   a woman civil judge filed a molestation case against the advocate in Hamirpur

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता पर दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था कमेंट

Sat, 20 Aug 2022 06:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Aug 2022 06:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सिविल महिला जज ने अधिवक्ता पर छेड़छाड़ के साथ भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया। जज द्वारा आरोपी अधिवक्ता मोहम्मद हारून पर मुकदमा भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
a woman civil judge filed a molestation case against the advocate in Hamirpur
आरोपी अधिवक्ता मोहम्मद हारून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जनपद में एक महिला जज ने अधिवक्ता के खिलाफ छेड़खानी, यौन उत्पीड़न का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। इस मामले में बार संघ ने आरोपी अधिवक्ता की कड़ी आलोचना की है। संघ की ओर से कहा गया है कि पुलिस जांच में घटना सही पाए जाने पर एसोसिएशन से सदस्यता खत्म कर दी जाएगी। महिला जज के ईवनिंग वॉक के दौरान अधिवक्ता मोहम्मद हारून लगातार उनका पीछा करने लगा था।

विज्ञापन

अधिवक्ता जज का पीछा कर हौसला इतना बढ़ गया कि बीते कई दिनों से वह पीछा करने के साथ ही साथ सिविल महिला जज के नंबर पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने लगा।  सिविल महिला जज ने वकील पर छेड़छाड़ के साथ वाक के दौरान भद्दे कमेंट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन की तहरीर पर अधिवक्ता  मोहम्मद हारून के खिलाफ खिलाफ धारा 354 (सी) और 354(डी) के तहत सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से महिला जज को परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जज ने आरोपी अधिवक्ता मो.हारुन के खिलाफ कोतवाली दी तहरीर में बताया कि जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे आरोपी अधिवक्ता पिछले 18 से 24 जुलाई के बीच उनके कक्ष से बाहर निकलते समय पीछे की दीवार की खाई के जरिए वह दो बार चिल्लाया। वहीं 25 जुलाई को यमुुना पाथवे पर शाम को सामान्य दिनचर्या करते समय आरोपी अधिवक्ता एक बेंच पर बैठ कह रहा था कि वह आ गईं, तो अच्छा लगा। सरीला चले जाने पर उसका मन नहीं लग रहा था। कहीं आपको डिस्टर्ब, तो नहीं किया। आरोपी की टिप्पणी को वह नजरअंदाज कर चली गईं।
 

उनकी कोर्ट में आकर घंटों बैठकर उन्हें ताकने जैसी हरकतें करता रहा। 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह आवास के सामने टहलते समय आरोपी उन्हें खड़े होकर ताकते हुए गलत इशारे और हरकत करते दिखा। किसी तरह वह अपने आवास के पास सीढ़ी पर उतर गईं। महिला जज ने बताया कि चेतावनी देने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना जारी रखा है। उससे संपर्क करने की कोशिश करता है।

इस प्रकरण में बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि एफआईआर देखी है, यह बेहद शर्मनाक घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जांच में दोषी मिलते ही संघ की ओर से बार कौंसिल को पत्र लिखकर सदस्यता खत्म कराई जाएगी। एएसपी अनूप कुमार ने कहा जूडिशियल अधिकारी की ओर से मिली तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed