फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Road Accident Sand-Laden Truck Overturns on Hut Eight Family Members Killed News in Hindi

Hardoi Road Accident: झोपड़ी पर पलटा बालू भरा ट्रक, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, चालक और हेल्पर हिरासत में

Wed, 12 Jun 2024 07:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jun 2024 07:14 AM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां-उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक एक झोपड़ी पर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनकी चार बेटियां, दामाद और नातिन शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident Sand-Laden Truck Overturns on Hut Eight Family Members Killed News in Hindi
हरदोई में भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। घटना में झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे और एक दामाद शामिल हैं। एक बच्ची घायल भी है।

विज्ञापन

मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक सीधा करने के बाद बालू हटवाई, लेकिन तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला(5) , बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

चालक और हेल्पर हिरासत में
अवधेश की एक पुत्री बिट्टू घटना में घायल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश और हेल्पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा  निवासी रोहित को हिरासत में ले लिया है।

तीन घंटे तक लगा लंबा जाम
हादसे में हुई मौत की खबर जैसे ही लोगों को हुई, तो हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़े जा रहा था। जैसे-जैसे बालू में दबे लोग बाहर निकल रहे थे। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस उन लोगों को सीएचसी पहुंचा रही थी। घटनास्थल पर भारी भीड़ होने और मशीनों से रेस्क्यू किए जाने के दौरान करीब तीन घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। उन्नाव की ओर से आने वाले वाहनों को बड़े चौराहे पर बैरिकेड कर संडीला मेंहदीघाट की ओर डायवर्ट किया गया था। हरदोई की ओर से आने वाले वाहनों को घटनास्थल से एक किलोमीटर पहले रोक दिया गया था। ट्रक हटने के करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed