फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Secondary school teachers demanded the implementation of the old pension scheme.

Hardoi News: माध्यमिक शिक्षकों ने की पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग

Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Secondary school teachers demanded the implementation of the old pension scheme.
फोटो-23- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक को ज्ञापन देते ​शिक्षक महासभा के पदा​धिका
हरदोई। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 25 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजदेव सिंह ने ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 में संशोधन कर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12, 18 एवं 21 के प्रावधानों को पुनः सम्मिलित किया जाए। अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाए, शिक्षकों को प्रधानाचार्य पदों पर आरक्षण लागू करने, बीपीएड को बीएड के समकक्ष मानने, पदोन्नति व वरिष्ठता सूची को ऑनलाइन करने और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा सुविधा ओपीडी स्तर पर मिले, मूल्यांकन व परीक्षा ड्यूटी पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के समान दिया जाए, तदर्थ शिक्षकों का आरक्षण नियमों का पालन करते हुए तदर्थ अध्यापकों व प्रधानाचार्यों का तत्काल विनियमितीकरण हो। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में प्रतिदिन एक घंटे अतिरिक्त शिक्षण कार्य और सप्ताह में पांच दिन कक्षाएं संचालित करने की नीति लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महासभा की इन न्यायसंगत मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरविंद कुमार पाठक ने स्थानीय समस्याओं का निदान कराने और उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। महामंत्री नेमपाल सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर लाल, संरक्षक हरिश्चंद्र गौतम, विवेक सिंह, विजय कुमार, जैनुल खान सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed