{"_id":"69f2661d2ea32c6268081931","slug":"a-truck-loaded-with-gravel-overturned-on-a-father-and-son-riding-a-bike-killing-them-kanpur-news-c-220-1-akb1007-141985-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर पलटा मौरंग लदा ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर पलटा मौरंग लदा ट्रक, मौत
Thu, 30 Apr 2026 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बुधवार रात को सुजगंवा गांव के पास एक ढाबा के सामने मौरंग से लदा एक अनियंत्रित ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में जा पलटा। बाइक सवार पिता-पुत्र बाइक समेत ट्रक के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को सीधा कर दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामदास (55) पुत्र बनवारी लाल सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह अपने पुत्र राहुल (28) के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात 8.30 बजे के करीब वहां से घर लौटने के दौरान सुजगवां पास पहुंचने पर तेज रफ्तार मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारता हुआ सड़क की दाहिनी पटरी पर खाई में जा गिरा। हादसे में पिता-पुत्र बाइक समेत ट्रक के नीचे दब गए।
ढाबे पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भोगीनपुर थाने के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बाहदुर सिंह व पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से पिता को ट्रक के नीचे से खींच कर बाहर निकाल लिया जबकि पुत्र को एनएचएआई से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक सीधा करने के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पुखरायां में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बाहदुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।