फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A truck hit and crushed a grain merchant riding a bike

Kanpur News: ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक सवार गल्ला व्यापारी को रौंदा

Sat, 30 Aug 2025 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A truck hit and crushed a grain merchant riding a bike
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के उसरी निवासी बाइक सवार गल्ला व्यापारी व उनके साथी को गुरुवार रात उसरी बंबी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। तभी ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। जिससे गल्ला व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसरी निवासी छत्रपाल ने बताया कि बेटा दिनेश सिंह गौर (42) गुरुवार रात 11:45 बजे साथी शीलू पाल (30) के साथ बाइक से रसूलाबाद बहू की दवा लेने गए थे। लौटते समय रास्ते में दोनों ने ढाबा पर खाना खाया और घर आने लगे। इसी दौरान रास्ते में उसरी बंबी के पास बेला की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटा दिनेश सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं साथी शीलू टक्कर लगने से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बेटा खेती-बाड़ी के साथ ही गल्ला खरीद-फरोख्त का काम भी करता था। अनहोनी से मां शांति, पत्नी मंजू, बेटे कृष्णा, माधव, बेटी वैष्णवी, निधि, बहन मधू, भाई अवधेश, वासुदेवानंद रो-रोकर बेहाल है। थानाध्यक्ष रसूलाबाद हरमीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन द्वारा तहरीर मिलते ही आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पांच साल पहले बड़े भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत
छत्रपाल ने बताया कि पांच साल पहले उनके बड़े बेटे दिनेश सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। अब दूसरे बेटे की भी सड़क हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद पहुंचे सगे संबंधी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed