फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A truck full of illegal liquor overturned in Kannauj, two people injured, villagers looted liquor

Kannauj News: अवैध शराब से भरा ट्रक पलटा, दो लोग घायल, ग्रामीणों ने मचाई लूट

Fri, 03 Jun 2022 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jun 2022 03:46 PM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अवैध शराब से भरा ट्रक गिरकर पलट गया। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक ग्रामीणों ने शराब पर हाथ साफ कर लिया। 
 

विज्ञापन
A truck full of illegal liquor overturned in Kannauj, two people injured, villagers looted liquor
एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में अवैध शराब से भरा ट्रक आगे चल रहे डंपर से टकराकर पलट गया। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। ट्रक सोनीपत से सिलीगुड़ी जा रहा था, जिसमें लइया के बोरों के नीचे शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। ट्रक के पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर गिरकर फूट गईं और शराब सड़क पर बहने लगी। 

विज्ञापन

इसी दौरान पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक से गिरी अवैध शराब की बोतलों को लूट लिया।  घटना की जानकारी पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मोके पर पहुंच गए। ट्रक के चालक और हेल्पर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चालक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक जा रहा था। आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक डंपर से टकराकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक जयवीर सिंह निवासी कुंडली सोनीपत और हेल्पर अनिल  निवासी सिसाना थाना खरखौदा सोनीपत घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक पलटने से लइया के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बोतलें सड़क पर आ गिरीं। बड़ी संख्या में शराब सड़क और आसपास की नालियों में बहने लगी। अवैध शराब से भरा ट्रक पलटने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शराब लूट ली। 

घटना की जानकारी पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सहायक सुरक्षा अधिकारी नामवर सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया। यहां से चालक  की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। चालक का उपचार भी पुलिस की निगरानी में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed