{"_id":"6a384cb3399202a9510bd031","slug":"a-tile-laying-worker-was-throwing-a-flammable-substance-at-young-women-kanpur-news-c-362-1-ka11025-150253-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टाइल्स जोड़ने वाला लेबर युवतियों पर फेंक रहा था ज्वलनशील पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टाइल्स जोड़ने वाला लेबर युवतियों पर फेंक रहा था ज्वलनशील पदार्थ
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में युवतियों व महिलाओं पर चिपचिपा और ज्वलनशील पदार्थ टाइल्स जोड़ने वाला लेबर शारदानगर निवासी मो. दिलशाद कर रहा था। उसने रविवार को बरसाइतपुर की महिला टीचर के ऊपर पदार्थ फेंका था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे ज्वलनशील पदार्थ और 510 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2022 में काकादेव क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि युवतियों पर पदार्थ पड़ने के बाद उनके तड़पने और चीखने से उसे मजा आती थी।
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शनिवार को नेट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा पर शारदा नगर इलाके में केमिकल फेंका गया था। छात्रा ने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी, मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो साइकिल सवार एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। वह कुर्ता पजामा पहने और पीठ पर बैग टांगे हुए था। उसी दिन शाम को नर्सिंग का काम करने वाली युवती के साथ इसी तरह की घटना हुई। पुलिस की टीमें बनाकर आरोपी की तलाश कराई गई। रविवार को कल्याणपुर के बरसायतपुर निवासी ट्यूशन टीचर कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के पास साइकिल सवार शारदानगर के मजार वाली गली निवासी मो. दिलशाद ने उसके ऊपर ज्वलनशील केमिकल फेंक दिया। महिला चीखीं, जिस पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। रविवार देर शाम आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
--
अति ज्वलनशील पदार्थ रहता पत्थरों को जोड़ने वाला लिक्विड
डीसीपी ने बताया कि आरोपी पत्थर कारीगर के साथ मजदूरी करता है। पत्थरों को जोड़ने वाला पदार्थ की बोतलें साइकिल में लेकर निकलता था और युवतियों पर फेंकता था। आरोपी ने बताया कि फेंकने के बाद युवतियों को दूर से जाकर देखता था, जब वे तड़पती थीं तो मजा आती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पॉर्न देखने का शौकीन है। उसके मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
युवती की खाल तक निकल गई-
आरोपी ने शनिवार को छात्रा और नर्स पर जब केमिकल फेंका तब निशाना चूक गया और पदार्थ उनके कपड़ों में जा गिरा। हालांकि रविवार को आरोपी ने निशाना लगाकर फेंका, जो महिला के हाथों में जा गिरा। जलन के चलते वह चीखने लगीं। हाथ से छुटाने के दौरान उनकी खाल तक निकल गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किशोरी से कर चुका है दुष्कर्म का प्रयास-
आरोपी दिलशाद ने वर्ष 2022 में काकादेव की एक किशोरी को सूनसान इलाके में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। आरोपी को जेल भेजा गया था। छह माह बाद जमानत पर बाहर आया था।