{"_id":"683c9acc61e93a1f22012c47","slug":"a-three-month-pregnant-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-etawa-news-c-216-1-etw1005-126109-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन माह की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन माह की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
दिवंगत रमा।
चकरनगर। बल्लों गढ़िया गांव में महिला ने शनिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के समय घर पर नहीं था। मृतका की 13 माह पहले शादी हुई थी और वह तीन माह की गर्भवती थी।
सहसों थाना क्षेत्र के बल्लों गढ़िया निवासी रमा (30) पत्नी रवि राजावत शनिवार शाम को सास-ससुर के साथ खाना खाकर कमरे में चली गई। परिजनों के मुताबिक, देर रात उसने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सास ने बहू को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो सन्न रह गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
पुलिस की पूछताछ में ससुर महेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा रवि दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। बहू रमा घर पर अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बहू कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। कुछ समय पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन जानकारी होने से उसे बचा लिया गया था। उधर, मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजन पर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि रमा के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पूछताछ में रमा के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है।
घर में आने वाला था नन्हा मेहमान, घटना से सब दुखी
रमा की शादी एक वर्ष पूर्व फरवरी में रवि के साथ हुई थी। शादी से पूरा परिवार खुश था। महिला तीन माह की गर्भवती थी। इससे पूरा परिवार घर में नन्हा मेहमान के आने के इंतजार में खुश था। सभी उसकी अच्छे से देखभाल कर रहे थे। घटना के बाद परिवार के सभी लोग दुखी हैं।