{"_id":"697a7232e47b9c8a5b0524be","slug":"a-teenager-who-returned-after-serving-a-years-sentence-had-committed-theft-in-a-shop-kanpur-news-c-362-1-ka11002-140476-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक साल की सजा काटकर लौटे किशोर ने की थी दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक साल की सजा काटकर लौटे किशोर ने की थी दुकान में चोरी
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा पुलिस ने 21 जनवरी को कर्रही स्थित इलेक्ट्रानिक शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। दुकान में चोरी एक 16 साल के किशोर ने की थी जो कि बीती 11 दिसंबर को ही एक साल की सजा काट कर बाहर आया है। उसने चोरी किए गए मोबाइल को दबौली के दुकानदार जसवंत कुमार गौतम को बेचे थे। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फुटेज में आरोपी किशोर मफलर से मुंह बांधे और कंधे पर साबड़ रख कर जाता दिखा था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने बर्रा गांव कट फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से 700 रुपये और साबड़ बरामद हुआ था। पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किए 15 मोबाइल को दबौली स्थित ओम टेलीकॉम के संचालक जसंवत कुमार गौतम को महज छह हजार रुपये में बेचे हैं। पुलिस ने जसंवत को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपी किशोर पर चोरी के छह मामले दर्ज हैं। वह 11 दिसंबर को सजा काट बाहर आया है और इसके बावजूद उसने फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया।