{"_id":"63bb13c618134c0a475543de","slug":"a-teenager-turned-out-to-be-an-adult-in-medical-examination-in-auraiya-the-police-handed-over-to-the-lover","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मेडिकल जांच में बालिग निकली किशोरी, पिता ने दर्ज कराई थी युवक पर रिपोर्ट, पुलिस ने प्रेमी को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मेडिकल जांच में बालिग निकली किशोरी, पिता ने दर्ज कराई थी युवक पर रिपोर्ट, पुलिस ने प्रेमी को सौंपा
Mon, 09 Jan 2023 12:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:36 AM IST
सार
अयाना थाना क्षेत्र में मेडिकल जांच में किशोरी बालिग निकली हैं,जबकि पिता ने प्रेमी पर नाबालिग बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस ने किशोरी को प्रेमी को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में किशोरी को बालिग बताया गया। बयान के आधार पर पुलिस ने उसे प्रेमी के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
अयाना थाना में बुधवार को क्षेत्र निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को नसीराबाद औरैया निवासी रूप सिंह बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। गुरुवार को पुलिस ने हाईवे स्थित श्याम होटल के पास से किशोरी को बरामद किया।
विज्ञापन
बयान दर्ज करने के बाद उसे जिला अस्पताल डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। जहां पर उम्र का सही पता लगाने के लिए जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों ने किशोरी की उम्र 19 साल बताई। मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में बयान करवाए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि डॉक्टरी जांच में किशोरी बालिग निकली और कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में बयान दिए । उसने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। शनिवार सुबह प्रेमी थाने आया था, लिखापढ़ी करवाने के बाद प्रेमी को युवती सुपुर्द कर दी गई।