फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Saraswati Vidya Mandir Dominates Provincial Sports Competition

Auraiya News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा

Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir Dominates Provincial Sports Competition
दिबियापुर। सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 24 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

यह प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक हमीरपुर में आयोजित हुई थी। इसमें विद्यालय के 15 भैया और नौ बहनों सहित 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीते। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

प्रियांशी सचान (चक्का फेंक), नैतिक (चक्का फेंक, भाला फेंक), आर्या (3000 मीटर दौड़), मयंक (हैमर थ्रो) ने स्वर्ण पदक जीते। रिषभ चौधरी (चक्का फेंक), उज्ज्वल (गोला फेंक), अदिति (गोला फेंक, चक्का फेंक) और अंकुर (गोला फेंक, 50 मीटर दौड़) ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। विमल ने भाला फेंक और सत्यम ने गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किए। अंशिका ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। शारीरिक आचार्य ऋषि ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता अब क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed