फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A surprise inspection of the district jail is merely a formality.

Kanpur News: जिला जेल का औचक निरीक्षण मतलब रस्म अदायगी

Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A surprise inspection of the district jail is merely a formality.
कन्नौज। जेल से दो फरार बंदियों की घटना के कई दिन बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने जेल के भीतर किसी भी प्रतिबंधित वस्तु की मौजूदगी की जांच के लिए विभिन्न बैरकों की सघन तलाशी ली। निरीक्षण के दौरान सब ठीक मिला। इससे लगता है कि एक बार फिर से निरीक्षण की रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी और तहसीलदार सदर अर्पित कुमार ने जेल के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया। बंदियों के पास मौजूद सामान की जांच के साथ-साथ सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी और जेल की चारदीवारी की मजबूती को भी परखा गया। जेल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति और बंदियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य और उनके मानवाधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं, एसपी ने तैनात सुरक्षाकर्मियों को लापरवाही न बरतने और हर समय मुस्तैद रहने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने जेल अस्पताल का भी दौरा किया और वहां भर्ती बीमार बंदियों के इलाज संबंधी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जेलर अवनीश सिंह ने बताया कि उनके और जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से जेल की चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के समय जिला कारागार में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा जेल के भीतर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed