फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A substandard clinic was raided and sealed, two were served notices.

Kanpur News: छापा मारकर एक मानक विहीन क्लीनिक को किया सील, दो को नोटिस

Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A substandard clinic was raided and sealed, two were served notices.
कानपुर देहात। निजी क्लीनिकों व अस्पतालों में मानकों की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चलता मिला एक क्लीनिक सील कर दिया जबकि बंद मिले दो क्लीनिकों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जगजीवनपुर बंबा के बगल में अंश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर के बगल में एक दुकान में मरीजों का उपचार होता मिला। संचालक की ओर से पंजीकरण के कागजात व डिग्री सहित अन्य प्रपत्र नहीं दिखाए जा सके और न ही परिसर में क्लीनिक संचालन के मानक पूरे मिले। इस पर क्लीनिक को सील कर संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कमीर स्थित प्रदीप गौतम के क्लीनिक की जांच की। संचालक के मौके पर न मिलने व मानक पूरे न होने पर क्लीनिक में तालाबंदी कर संचालक को नोटिस दिया गया है। जबकि बाबा सागर गांव में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के बगल में संचालित क्लीनिक पर जांच के लिए पहुंचने से पहले ही संचालक क्लीनिक में ताला लगाकर भाग निकला। इसपर क्लीनिक के बाहर नोटिस चस्पा किया गया। एसीएमओ ने बताया कि संचालकों की ओर से तीन दिन में अनुकूल जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed