फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A spirit of continuous learning is essential for a successful umpire.

Kanpur News: सफल अंपायर के लिए निरंतर सीखने की भावना जरूरी

Fri, 07 Aug 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A spirit of continuous learning is essential for a successful umpire.
कानपुर। सफल अंपायर बनने के लिए क्रिकेट के नियमों की गहरी समझ और निरंतर सीखने की भावना बेहद आवश्यक है। अंपायर का हर फैसला खेल की दिशा बदल सकता है। यह बात अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने कही। वह गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंपायर व स्कोरर कार्यशाला में बोल रहे थें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों का सटीक ज्ञान और मैदान पर आत्मविश्वास सफल अंपायर की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यशाला में 35 जिलों के 96 अंपायर और 37 स्कोरर सहित कुल 133 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने किया। बीसीसीआई के वरिष्ठ स्कोरिंग एजुकेटर पी. जयपाल ने स्कोरर की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यशाला में लिखित परीक्षा के बाद सफल प्रतिभागियों को सितंबर में प्रायोगिक, मौखिक और विजुअल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। डॉ. गौर हरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा, यूपीसीए के वाइस प्रेसिडेंट सुजीत श्रीवास्तव, महाप्रबंधक महिला रीता डे, महाप्रबंधक वित्त व अकाउंट्स अनुराग गुप्ता, अंपायर समिति के सदस्य अनुराग राठौर, बीसीसीआई के मुख्य स्कोरर एसपी सिंह, एपी सिंह, मीडिया प्रभारी अहमद अली खान तालिब समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed