फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A speeding car collided with a pole and fell into a ditch, an accident was averted

Kanpur News: तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खाई में गिरी, हादसा बचा

Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A speeding car collided with a pole and fell into a ditch, an accident was averted
चकरनगर (इटावा)। नोएडा से जालौन जा रही तेज रफ्तार कार प्रतापपुरा मोड़ के पास बिजली के पोल से टकराकर खाई में जा गिरी। पोल से टकराने के बाद तार कार के संपर्क में आने से बच गई। इससे कार सवार बाल-बाल बच गया। उसे खाई में गिरने के कारण कुछ चोटें जरूर आईं हैं। चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में पोल के क्षतिग्रस्त होने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसमें चार गांवों में आपूर्ति किसी तरह बहाल हो पाई। हादसा बुधवार देर रात का है।
विज्ञापन

जालौन थाना के माधौगढ़ निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू (35) नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार रात वह कार से घर जा रहे थे। प्रतापपुरा मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दो पोल से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि टूटे बिजली के तार कार से संपर्क में नहीं आए। इससे चालक की जान बच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सहसों थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग को जानकारी देकर क्षेत्र की आपूर्ति बंद करवाई। पुलिस ने कार चालक जितेंद्र को कार से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। बिजली पोल टूटने से अजीत की गढ़िया, प्रतापपुरा, कुंअरपुरा, पिपरौली गढ़िया समेत छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हनुमंतपुरा के जेई राजा बाबू के अनुसार दो पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह तक चार गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, अजीतपुर गढि़या व प्रतापुरा में शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed