फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A shopkeeper was attacked with a stick and killed for not giving goods on credit

Kanpur News: उधार सामान न देने पर दुकानदार की डंडे से हमलाकर हत्या

Mon, 28 Jul 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 28 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was attacked with a stick and killed for not giving goods on credit
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग में रविवार की रात उधार सामान न देने पर एक युवक ने दुकानदार की डंडे से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरगांव बुजुर्ग निवासी छोटे कमल (33) गांव में ही देशी शराब ठेके के पास पान मसाला की दूकान किये थे। रविवार रात नौ बजे के करीब गांव का कमलेश उसकी दुकान पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने छोटे से कुछ सामान मांगा। रुपए न देने पर उसने इंकार कर दिया। कमलेश ने वहां विवाद करना शुरू किया तो कुछ लोगों ने समझा कर भेज दिया। कुछ देर बाद वह डंडा लेकर पहुंचा और छोटे के सिर पर पीछे से वार कर दिया। शोर सुन लोग वहां पहुंचे तो हमलावर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर सीओ संजय वर्मा और थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह पहुंचे। पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। मृतक के भाई देवीप्रसाद ने गांव के कमलेश पर डंडे से हत्या करने के बाद गांव से भागने की जानकारी दी। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावर नशे की हालत में था। अनहोनी पर परिवार के लोग बिलखते रहे। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि शराब ठेके के पास कमलेश और छोटे में विवाद हुआ। इसके बाद कमलेश ने छोटे के सिर पर डंडे से कई वार कर हत्या कर दी। हमलावर की तलाश की जा रही है। परिजन कई और लोगों के शामिल होने की बात कह रहे है, तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed