फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A scuffle broke out between customer and the manager who had gone to do RTGS  BJP leader got settlement done

Farrukhabad: आरटीजीएस करने गए ग्राहक व प्रबंधक में हाथापाई, भाजपा नेता ने जानकारी लेकर कराया समझौता

Tue, 17 Dec 2024 04:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 Dec 2024 04:06 PM IST
सार

Farrukhabad News: प्रबंधक ने गेट बंद करवाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कादरीगेट थाना पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने मामले की जानकारी लेकर प्रबंधक और अमित में समझौता करा दिया।

विज्ञापन
A scuffle broke out between customer and the manager who had gone to do RTGS  BJP leader got settlement done
ग्राहक व प्रबंधक में हाथापाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के बैंक में आरटीजीएस करने गए ग्राहक और प्रबंधक में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। प्रबंधक ने ग्राहक का मोबाइल छीन लिया। भाजपा नेता ने दोनों में समझौता करवाया। शहर के मोहल्ला चिंतामणि स्ट्रीट निवासी अमित गुप्ता, उनकी पत्नी छाया गुप्ता का फर्नीचर कारोबार है। उनका अमेठी जदीद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद अमित गुप्ता अपनी पत्नी के नाम का चेक लेकर आरटीजीएस करने गए। प्रबंधक ने ग्राहक को बुलाने की बात कही। अमित ने पत्नी छाया को भी बुला लिया। पत्नी चेक लेकर जब बैंक में आईं तभी अमित मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अंदर गए। प्रबंधक ने ऐसा करने से मना किया। बात बढ़ी, तो प्रबंधक ने अमित गुप्ता पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

प्रबंधक और अमित में समझौता करा दिया
धक्का मारते हुए कोने में ले जाकर मोबाइल फोन छीन लिया। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रबंधक ने गेट बंद करवाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कादरीगेट थाना पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने मामले की जानकारी लेकर प्रबंधक और अमित में समझौता करा दिया।

विज्ञापन

भाई के नाम लोन को जमा करने की बात पर हुआ विवाद
अमित गुप्ता के भाई कपिल गुप्ता व्यापारी थे। उनका इसी शाखा से 35 लाख से अधिक का बकाया था। कुछ महीने पहले उनका अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तब से खाते में कोई पैसा जमा नहीं किया गया था। प्रबंधक ने अमित से ऋण जमा करने की बात कही थी। इसी बात पर मामला बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed