फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A School of Love, Understanding, and Communication Before Marriage

Kanpur News: शादी से पहले प्यार, समझ और संवाद की पाठशाला

Tue, 11 Aug 2026 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A School of Love, Understanding, and Communication Before Marriage
कानपुर। शादी तय होने के बाद अब सिर्फ तारीख, कार्ड और तैयारियों की चिंता नहीं होगी बल्कि रिश्ते को निभाने की तैयारी भी होगी। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों से पैदा होने वाले विवादों को बड़ा रूप लेने से रोकने के लिए शादी से पहले ही भावी दंपतियों को संवाद और सामंजस्य का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए गोल चौराहे के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर में सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर तेरे मेरे सपने प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर का शुभारंभ किया। यहां विशेषज्ञ युवक-युवतियों को वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों, अपेक्षाओं और संभावित चुनौतियों को समझने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


कानपुर की फैमिली कोर्टों में 15 हजार से ज्यादा पारिवारिक वाद लंबित हैं। इनमें बड़ी संख्या वैवाहिक विवाद और तलाक से जुड़े मामलों की है। ऐसे में केंद्र का उद्देश्य विवाद होने के बाद समाधान तलाशने के बजाय विवाह से पहले ही रिश्ते को समझने और संभालने की तैयारी कराना है। काउंसलिंग में भावी दंपतियों को आपसी संवाद, सम्मान और भावनात्मक समझ के साथ आर्थिक मामलों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और बदलती भूमिकाओं पर खुलकर बातचीत के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


मतभेद होने पर आरोप-प्रत्यारोप के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की तकनीक भी बताई जाएगी। हर सोमवार और शुक्रवार निशुल्क काउंसलिंग होगी। केंद्र प्रभारी वंदना द्विवेदी और एडवोकेट दिशा अरोड़ा परामर्श देंगी। व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय रहते सही मार्गदर्शन मिलने से छोटी असहमतियों को बड़े विवाद में बदलने से रोका जा सकता है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed