फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A reward of 25,000 has been announced for Asruddin, a prisoner who escaped from jail.

Kanpur News: जेल से फरार बंदी असरुद्दीन पर 25 हजार का इनाम घोषित

Thu, 29 Jan 2026 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 has been announced for Asruddin, a prisoner who escaped from jail.
कानपुर। जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने वाले बंदी असरुद्दीन पर एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद कोतवाली पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वह आठ अगस्त 2025 से अब तक फरार है। कोतवाली पुलिस ने बंदी की तलाश में नागालैंड, जम्मू, सिक्कम, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों की खाक छानी लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जाजमऊ के ताड़बगिया स्थित बस्ती में नौ जनवरी 2024 की शाम शादिक की चाकू से हत्या कर दी गई थी। बस्ती में रहने वाले उसके बहनोई माजम ने असरुद्दीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आठ अगस्त को असरुद्दीन जेल से फरार हो गया था। जाजमऊ पुलिस असरुद्दीन के पिता हाफीजुद्दीन के अलावा मां और बहनों के संपर्क में है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि हाजिर न होने पर आगे धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की कार्रवाई के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जेल पुलिस और उनकी एक टीम जल्द एक बार फिर पश्चिम बंगाल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed