{"_id":"685efbb5e43d93b1c2046ec3","slug":"a-report-will-be-filed-against-mahant-krishnadas-and-jitendra-das-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1166417-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महंत कृष्णदास व जितेंद्र दास के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महंत कृष्णदास व जितेंद्र दास के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। पनकी मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान लगाने के लिए दो दुकानदारों के बीच नौ माह पहले हुए विवाद में अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम कर्णिका अवध ने पनकी महंत कृष्णदास, महंत जितेंद्र दास व तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पनकी मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाली सुधा तिवारी ने कोर्ट में दी अर्जी में कहा था कि 16 सितंबर 2024 को वह अपनी बेटी सुनीता अवस्थी के साथ दुकान पर बैठकर बुढ़वा मंगल के लिए मिठाई तैयार कर रही थी। तभी पनकी गंगागंज निवासी तीन महिलाएं आईं और उसका ठेला पलटा दिया। धमकी दी कि महंत कृष्णदास और महंत जितेंद्र दास ने उन्हें दुकान लगाने के लिए कहा है। महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर 1500 रुपये भी लूट लिए। महंतों के प्रभाव के चलते पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, कोर्ट भेजी रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपों को झूठा बताया था। कहा था कि बुढ़वा मंगल पर दुकान लगाने के लिए दो दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था। लूटपाट, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। कोर्ट ने 70 वर्षीय सुधा की मेडिकल रिपोर्ट व अन्य आधारों पर पुलिस को विपक्षियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश कर दिए हैं।