{"_id":"68978f87f09fce08e7045fe6","slug":"a-report-of-forgery-and-fraud-has-been-filed-against-six-persons-etawa-news-c-216-1-etw1002-129229-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। जमीन के मामले में जालसाजी और धोखाधड़ी का आरोप लगाकर किसान ने छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
किसान दिनेश बाबू निवासी कलंदरा कोर्ट में गुहार लगाई थी। इसमें प्रदीप गुप्ता निवासी ऊसराहार, लक्ष्मीनारायण निवासी धारऊ मैनपुरी, अश्विनी निवासी मंधाऊ मैनपुरी, राजीव कुमार निवासी खरगजीत नगर मैनपुरी, अखिल तोमर निवासी न्यू रामा का बाग उत्तरी छपती मैनपुरी और रमन तिवारी निवासी सरसईनावर थाना ऊसराहार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
बताया कि वर्ष 2016 में प्रदीप गुप्ता और उनके पिता मन्नीलाल ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का उसे बैनामा किया था। उस समय भूमि सौदे में तय शर्तों के अनुसार रकम का भुगतान भी पूरा कर दिया था। 2023 में उन्हीं गाटों का दोबारा बैनामा मैनपुरी जिले के अन्य लोगों के नाम कर दिया गया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई बिना उसकी जानकारी और अनुमति से की गई्र। इससे उसे भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।