{"_id":"6a1757c593ba6fe6d506b0db","slug":"a-report-of-blackmailing-and-molestation-has-been-filed-against-a-man-who-claims-to-be-a-mahant-kanpur-news-c-12-knp1035-1537952-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खुद को महंत बताने वाले के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खुद को महंत बताने वाले के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- युवती का आरोप- दो साल में लाखों रुपये वसूले, जबरन शारीरिक संबंध बनाए, अब पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। चकेरी थाने में खुद को महंत बताने वाले रामजी तिवारी के खिलाफ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलने और छेड़खानी की रिपोर्ट एक युवती ने दर्ज कराई है। युवती ने ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
चकेरी की युवती के मुताबिक दो साल पहले सावन माह के सोमवार के दिन वह सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। उसी दौरान मंदिर के पीछे रहने वाले रामजी तिवारी से मुलाकात हुई। वह पीला वस्त्र धारण किए था। रामजी ने खुद को मंदिर का महंत बताकर बिना लाइन के उसे दर्शन करवाए और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और वह एक-दूसरे के करीब आ गए। रामजी उससे कई बार अकेले में मिला। मौका पाकर उसने उसके कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।
युवती ने कहा कि जब उसने रामजी से रिश्ता खत्म करना चाहा तो वह उसे बदनाम करने लगा। ब्लैकमेल कर लाखों रुपये की वसूली की। दो साल तक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बीती 23 मई को वह अपनी मां की दवा लेने जा रही थी तो रामजी ने उसका रास्ता रोककर अकारण ही धमकी दी। शिकायत पुलिस से करने पर रामजी ने उसे स्कूटी से टक्कर मार दी। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे ने बताया कि छेड़खानी, धमकाने और ब्लैकमेलिंग समेत अन्य आरोपों से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खुद को बताता था भाजपा नेता, नेताओं के साथ वीडियो वायरल
रामजी तिवारी खुद को भाजपा का हरजिंदर नगर का मंडल उपाध्यक्ष बताता था। हालांकि, भाजपा की दक्षिण इकाई के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने इससे इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि रामजी तिवारी नाम का कोई व्यक्ति हरजिंदरनगर मंडल के किसी पद पर नहीं है। रामजी तिवारी रील बनाने का शौकीन है। उसके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें वह पुलिस अफसरों, भाजपा व सपा नेताओं और अपराधियों के साथ है। तमंचे और राइफल के साथ भी उसकी फोटो वायरल है। वह एक सीए की थार लेकर हूटर बजाते हुए घूमता था।