{"_id":"5b6741474f1c1b9b3e8b55e2","slug":"a-relative-raped-girl-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले छात्रा की अश्लील फोटो खींची, फिर पार कर दी हैवानियत की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छात्रा की अश्लील फोटो खींची, फिर पार कर दी हैवानियत की हदें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में एक नाबालिग दसवीं की छात्रा से उसी के रिश्तेदार द्वारा अश्लील फोटो खींचकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को छात्रा का मेडिकल कराएगी।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला की 14 वर्षीय बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है। दो अगस्त को छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान बाइक से पहुंचे सरमन नामक व्यक्ति ने छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा दिया और बाइक में बैठा लिया। छात्रा पहले से सरमन को जानती थी, लिहाजा उसके झांसे में आ गई।
छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थोड़ी दूर चलने पर सरमन ने एक और व्यक्ति को बाइक में बैठा लिया। इसके बाद सरमन छात्रा को स्कूल न ले जाकर अपने घर पर ले गया।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
डेमो पिक
यहां उसने छात्रा की अश्लील तस्वीर खींच ली और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने बताया कि सरमन दो अगस्त की शाम को छात्रा को सदर कोतवाली के गांव करनपुर और रामपुर के बीच में छोड़कर भाग गया। इसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई।
इस बाबत सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सरमन की तलाश की जा रही है। पीड़ित छात्रा को रविवार को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, पर महिला डाक्टर के न मिलने पर अब मेडिकल सोमवार को कराया जाएगा।