फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A prisoner serving a sentence for murder died of illness

Kanpur News: हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत

Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A prisoner serving a sentence for murder died of illness
इटावा। महोला केंद्रीय कारागार में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़मुरा निवासी रणधीर सिंह (65) को हत्या के मामले में 16 नवंबर 1989 में सजा सुनाई गई थी। हाईकोर्ट ने 13 अप्रैल 2022 को सजा बरकरार रखी थी। पांच नवंबर 2023 को अलीगढ़ जेल से केंद्रीय कारागार महोला इटावा स्थानांतरित किया गया था। वह रोग से पीड़ित था। लखनऊ एसपीजीआई से इलाज चल रहा था। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेजा। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने उसके परिजनों की सूचना दी। इस पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed