फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   policeman caught in a reel kissed transgender in public while on duty now in a state of panic

पुलिस का 'छैला बाबू': रील के चक्कर में फंसा सिपाही; सरेराह ड्यूटी पर ट्रांसजेंडर को चूमा, अब हाथ-पांव फूले

Tue, 24 Feb 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 02:03 AM IST
सार

Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर में ड्यूटी के दौरान रील बना रही ट्रांसजेंडर को चूमने वाले सिपाही की वीडियो वायरल होने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सिपाही नौकरी बचाने के लिए वीडियो डिलीट करवाने की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन
policeman caught in a reel kissed transgender in public while on duty now in a state of panic
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली इलाके में रील बना रहे ट्रांसजेंडर को बगल से निकल रहे सिपाही ने चूम लिया। छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला…गाने पर बनी इस रील को ट्रांसजेंडर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, तो लोगों ने उसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। अब सिपाही ने भी कमेंट में रील डिलीट करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो ग्वालटोली थाना क्षेत्र के आनंदेश्वर मंदिर के पास स्थित पार्किंग एरिया का बताया जा रहा है। महाशिवरात्रि के बाद रविवार को आनंदेश्वर मंदिर में प्रीतिभोज था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रांसजेंडर ने रील बनानी शुरू कर दी। तभी सिपाही तेजी से उसके पास और उसके गाल पर चूम लिया। उसकी यह हरकत वीडियो में कैद हो गई।

विज्ञापन

 




वीडियो के बारे में कराई जा रही है जांच
वीडियो वायरल हुआ तो, सिपाही ने पोस्ट पर लिखा, अरे सुनो... ये मैं ही हूं। बहुत प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई। प्लीज इसे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो...। हालांकि, इस मनुहार के बाद भी जब ट्रांसजेंडर ने वीडियो नहीं डिलीट नहीं किया, तो सिपाही ने अपनी सोशल मीडिया की आईडी ही डिलीट कर दी। एसीपी कर्नलगंज अमित कुमार चौरसिया ने बताया कि सिपाही मंदिर के लिए लगाई गई विशेष ड्यूटी में आया होगा। वीडियो के बारे में जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed