फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A pickpocket stole gold and silver jewellery from a woman's bag.

Kanpur News: टप्पेबाज ने महिला के बैग से पार किए सोने-चांदी के जेवर

Tue, 10 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A pickpocket stole gold and silver jewellery from a woman's bag.
गुरसहायगंज। कानपुर से रोडवेज बस से महिला गुरसहायगंज आ रही थी। बस में महिला के बैग से किसी व्यक्ति ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी निधि चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह झकरकटी बस अड्डे से बस में सवार होकर गुरसहायगंज आई थीं। यात्रा के दौरान बस में बैठे किसी व्यक्ति ने उनके बैग से सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। महिला ने बताया कि बैग में एक मंगलसूत्र, दो लॉकेट, एक जोड़ी बृजवाला, एक जोड़ी धागा, दो जोड़ी पायल, छह मोती सोने के तथा चार जोड़ी बच्चों के खडुआ रखे थे जो गायब हैं। घटना की जानकारी होने पर महिला ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed