फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A nine-hole golf course will be built in the Botanical Garden of Ganga Barrage under the supervision of national players

खुशखबर: गंगा बैराज के बॉटनिकल गार्डन में बनेगा नौ होल्स का गोल्फ कोर्स, नेशनल प्लेयर्स की निगरानी में होगा तैयार

Sun, 29 May 2022 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 May 2022 08:48 AM IST
सार

कानपुर में लोगों की सहुलियतों के लिए कई बड़ी योजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। इसी के तहत आम लोगों को दुनिया के सबसे महंगे खेल गोल्फ को खेलने का भी मौका मिलेगा। यह गोल्फ कोर्स गंगा बैराज के बॉटनिकल गार्डन में तैयार किया जाएगा। केडीए वीसी ने निरीक्षण कर इसी साल दिसंबर तक का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
A nine-hole golf course will be built in the Botanical Garden of Ganga Barrage under the supervision of national players
निरीक्षण करते केडी उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गंगा बैराज स्थित बॉटनिकल गार्डन (बायोडायवर्सिटी पार्क) में राष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा। नौ होल वाले इस गोल्फ कोर्स में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने निरीक्षण कर निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। गोल्फर यजुवेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ने निर्माण के लिए सुझाव भी दिए।

विज्ञापन

केडीए वीसी के अनुसार शहर को पर्यटन, मनोरंजन की दृष्टि से वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश है। इसी उद्देश्य से यजुवेंद्र सिंह के साथ मंथन के बाद बॉटनिकल गार्डन में गोल्फ कोर्स बनाने का निर्णय लिया गया। यहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए गोल्फ की नि:शुल्क पाठशाला चलेगी। यजुवेंद्र शहर में मिनी गोल्फ के जरिये स्कूली प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। नि:शुल्क कैंप लगाते हैं। केडीए वीसी ने यहां नेचुरोपैथी, आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन आदि के स्टॉल लगाने के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

बोट क्लब के दूसरे छोर में बनेगा लक्ष्मण झूला
उपाध्यक्ष ने बोट क्लब के अंतिम छोर को दूसरी ओर स्थित बिठूर रोड से लक्ष्मण झूला के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए। बताया कि ऐसा होने पर बिठूर रोड से आने वाले लोग सीधे बोट क्लब या बॉटनिकल गार्डन आ सकेंगे। 

विज्ञापन

एई को प्रतिकूल प्रविष्टि
केडीए वीसी ने बॉटनिकल गार्डन में गंदगी और जोन-1 में संचालित अन्य परियोजनाओं में रुचि न लेने पर सहायक अभियंता अखिलेश सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अधिशासी अभियंता मनोज उपाध्याय को पूरी सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं केडीए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बॉटनिकल गार्डन में मनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed