{"_id":"6822428d92ea38306509ce04","slug":"a-mutilated-body-of-a-youth-was-found-near-the-railway-line-etawa-news-c-216-1-etw1005-125142-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रेलवे लाइन के किनारे युवक का कटा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रेलवे लाइन के किनारे युवक का कटा मिला शव
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। रेलवे लाइन के किनारे युवक का कटा शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान ट्रेन से गिरकर युवक की मौत की बात सामने आई। युवक प्रयागराज में शिवकुटी के महरौली कॉलोनी में रहता था।
सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे भरथना-इकदिल रेलवे लाइन के किनारे पोल संख्या 1140 के 36- 24 के मध्य सीपुरा गांव के सामने युवक का कटा शव मिला। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरकर कटकर मौत होने की आशंका जताई।
दरोगा राजेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर जांच की। यहां मिले मोबाइल फोन के सिम की मदद से युवक की शिनाख्त अमित यादव (32) पुत्र गुलाब सिंह महरौली कॉलोनी थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज के रूप में की। पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।