फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   a mother was kept by the police in the police station for one and a half hours in Hardoi, the daughter died, the police washed away

मानवता हुई शर्मसार: डेढ़ घंटे मां को थाने में बैठाए रखा, बेटी की थम गईं सांसें, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Tue, 12 Jul 2022 06:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Jul 2022 06:52 PM IST
सार

पाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के मामले में पुलिस ने मानवता को शर्मसार कर दिया। दरअसल, पुलिस ने एक महिला को कार्रवाई के नाम पर थाने में बुलाकर बैठाए रखा। इस दौरान उसकी बच्ची की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
a mother was kept by the police in the police station for one and a half hours in Hardoi, the daughter died, the police washed away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाने में मंगलवार की सुबह से कार्रवाई की आस में बैठी मां की गोद में मासूम बेटी की सांसे थम गईं। मासूम की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने मानवता को दरकिनार कर कार्रवाई करने के बजाए फटकार कर थाने से भगा दिया। गोद में बेटी का शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखमापुर निवासी पुष्पा ने बताया कि जेठ किशनपाल से विवाद चल रहा है। छह जुलाई को उसकी एक माह की बेटी आशिकी की तबीयत खराब हो गई थी। उसी दिन सुबह वह पति रामदेव के साथ बेटी की दवा लेने पाली कस्बा आ रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर जेठ ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमलावरों ने उसकी गोद से छीनकर बेटी को भी फेंक दिया था।

विज्ञापन

इससे महिला, उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पति ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की थी। वह कस्बा में एक डॉक्टर के यहां बेटी का इलाज करा रही थी। उसने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने उसे थाने बुलाया था। सुबह नौ बजे देवर महेंद्र के साथ बेटी को लेकर थाने पहुंची, जहां पर 10ः30 बजे तक किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी।

विज्ञापन

इस बीच तबीयत बिगड़ने से थाने में ही बेटी ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि थाने में मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी, उल्टा फटकार लगाकर भगा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इममें दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। सुबह से थाना परिसर में महिला गोद में बच्चे को लिए बैठी थी। वह आए फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी समय महिला ने बच्ची की मौत हो जाने की बात कही। सिपाहियों को भेजकर दिखवाया, तो बच्चा मृत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed